वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में दो थाना क्षेत्रों में बरामद की गई 24 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत सवा सात लाख रुपए |

टिहरी | उत्तराखंड राज्य में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम एवं नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर एवं क्षेत्राधिकारी ऑप्स के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती एवं कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 24.15 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,24,500 है, तथा तस्करी में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं ।

1. थाना मुनि की रेती पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 24.11.2026 को रात्रि 20:25 बजे यात्री शेड भद्रकाली के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK14P1048 से स्मैक का परिवहन करते हुए निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:

1. कुणाल कांगड़ा पुत्र नकुल, निवासी गली नंबर 12, मीरा नगर, बापू ग्राम, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
2. अभि छिंद्रा पुत्र सूरज सिंह, निवासी बापू ग्राम, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

अभियुक्तों के कब्जे से 12.88 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,86,400 है, बरामद की गई।

इस संबंध में थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 129/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

2. कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस की कार्रवाई

दिनांक 25.11.2026 को रात्रि 00:10 बजे चौकी प्लास्डा बैरियर पर चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK14L8903 से स्मैक का परिवहन करते हुए निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:

1. सार्थक असवाल पुत्र राजन असवाल, निवासी खांड गांव, भंडारी पैलेस, निकट आरटीओ कार्यालय, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
2. चेतन पवार पुत्र शोबन सिंह पवार, निवासी वार्ड नंबर 9, शांतिनगर, ढालवाला, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल, उम्र 31 वर्ष।

अभियुक्तों के कब्जे से 11.27 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,38,100 है, बरामद की गई । इस संबंध में कोतवाली नरेंद्रनगर पर मु0अ0सं0 31/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । दोनों मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

बरामदगी का विवरण

– कुल अवैध स्मैक: 24.15 ग्राम
– कुल अनुमानित कीमत: ₹7,24,500
– मोटरसाइकिल संख्या UK14P1048
– मोटरसाइकिल संख्या UK14L8903

टिहरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। नशे की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *