टिहरी | विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत निर्धारित कार्यकाल पूर्ण करने वाले पांच निरीक्षक स्थानांतरण पर जनपद टिहरी से कार्यमुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय नई टिहरी में आयोजित विदाई समारोह में स्थानांतरित निरीक्षकों को दी शुभकामनाएं | आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में जनपद टिहरी गढ़वाल में निर्धारित कार्यकाल पूर्ण कर चुके पांच निरीक्षकों को अन्य जनपदों में स्थानांतरित किया गया है । उक्त आदेशों के क्रम में आज निम्नलिखित निरीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख अंकित जनपदों में स्थानांतरण हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल से विधिवत कार्यमुक्त किया गया ।
*_स्थानांतरित निरीक्षकों का विवरण:-_*
1.निरीक्षक संजय मिश्रा — जनपद हरिद्वार।
2.निरीक्षक देवराज शर्मा — जनपद चमोली।
3.निरीक्षक प्रविंद्र सिंह रावत — जनपद रुद्रप्रयाग।
4.निरीक्षक अजय कुमार जाटव — जनपद हरिद्वार।
5.निरीक्षक प्रताप सिंह — जनपद रुद्रप्रयाग।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय, नई टिहरी में स्थानांतरित निरीक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी स्थानांतरित निरीक्षकों के जनपद टिहरी गढ़वाल में सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं उनके योगदान की सराहना की गई । श्वेता चौबे ने सभी निरीक्षकों को उनके आगामी कार्यक्षेत्र एवं नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी को अपने सेवाकाल में विभिन्न जनपदों एवं परिस्थितियों में कार्य करने का अवसर मिलता है। ऐसे में प्रत्येक अधिकारी से अपेक्षा रहती है कि वह अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कार्यकुशलता से पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए जनसेवा एवं कानून व्यवस्था के दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे । उन्होंने सभी निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नवीन तैनाती जनपदों में भी पूर्ण समर्पण, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में अपना योगदान देंगे । विदाई समारोह के दौरान सभी स्थानांतरित निरीक्षकों ने भी जनपद टिहरी गढ़वाल में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा यहां कार्य करने के दौरान मिले सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चंबा श्री महेश लखेड़ा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
















Leave a Reply