टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टिहरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। कोतवाली देवप्रयाग पुलिस ने चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के सभी 13 पाइप शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं ।
*घटना का विवरण:-*
वादी मोहम्मद अमीन पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी चासना, जिला रियासी, जम्मू-कश्मीर द्वारा कोतवाली देवप्रयाग में एक लिखित तहरीर दी गई। वादी ने बताया कि वह मोहम्मद अनीश कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी के पद पर कार्यरत है। कंपनी द्वारा हिंडोलाखाल रोड पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए कार्यस्थल पर लोहे के 13 पाइप रखे गए थे । कार्यस्थल पर पहुंचने पर उक्त सभी 13 पाइप गायब मिले, जिन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली देवप्रयाग में मु0अ0सं0-33/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण त्यागी को सौंपी गई ।
*पुलिस की कार्रवाई:-*
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरागरसी-पतारसी, मुखबिर तंत्र तथा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से साक्ष्य संकलित किए गए । पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त अरविंद सजवाण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के सभी 13 पाइप बरामद कर लिए गए। इस प्रकार पुलिस ने सूचना मिलने के मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करते हुए मामले का सफल अनावरण किया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
नाम: अरविंद सजवाण पिता का नाम: कुंवर सिंह सजवाण निवासी: ग्राम पालकोट, पट्टी पालकोट, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र: 39 वर्ष
*बरामदगी का विवरण:-*
चोरी किए गए लोहे के कुल 13 पाइप (शत-प्रतिशत बरामदगी)।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
टिहरी पुलिस आमजन की संपत्ति की सुरक्षा एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
















Leave a Reply