टिहरी | जनपद में अपराधों की रोकथाम, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना छाम पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
*_मामले का विवरण:-_*
थाना छाम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026, धारा 85/108 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में थाना छाम पुलिस द्वारा गंभीरता से विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही थी। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्यारेलाल भट्ट पुत्र विद्यादत्त, निवासी ग्राम बांडा, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*_टिहरी पुलिस का संदेश:-_*
टिहरी पुलिस जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है। किसी भी आपराधिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*_गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-_*
1.उपनिरीक्षक मनवीर चौहान
2.महिला कांस्टेबल कोमल
3.महिला कांस्टेबल नीलम
4.कांस्टेबल रोहित
टिहरी गढ़वाल पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
















Leave a Reply