कैम्पटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पर्यटक का ₹1.50 लाख से अधिक कीमत का खोया iPhone बरामद मोबाइल वापस पाकर पर्यटक ने कैम्पटी पुलिस एवं कांस्टेबल लोकेन्द्र का जताया आभार |

टिहरी | कैम्पटी फॉल घूमने आए एक पर्यटक का ₹1.50 लाख से अधिक कीमत का iPhone कहीं खो गया था । पर्यटक द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बावजूद मोबाइल फोन नहीं मिल सका, जिसके बाद पर्यटक ने थाना कैम्पटी पुलिस से सहायता की गुहार लगाई । सूचना प्राप्त होते ही थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई। थाना कैम्पटी में तैनात कांस्टेबल लोकेन्द्र द्वारा अथक प्रयास, सूझबूझ एवं तकनीकी जानकारी का प्रयोग करते हुए पर्यटक के खोए हुए iPhone को तलाश कर सकुशल बरामद कर लिया गया । मोबाइल फोन बरामद होने के पश्चात उसे उसके वास्तविक स्वामी पर्यटक के सुपुर्द कर दिया गया। अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर पर्यटक के चेहरे पर खुशी लौट आई । पर्यटक ने कैम्पटी पुलिस एवं कांस्टेबल लोकेन्द्र के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया ।

टिहरी पुलिस का संदेश

टिहरी पुलिस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सहायता एवं सुविधा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी पर्यटक का सामान खोने अथवा किसी अन्य समस्या की स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करें।

टिहरी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *