टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा पुलिस लाइन चंबा ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जवानों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के साथ मैदान में दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं टीम भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया । परेड के दौरान प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत एसएसपी द्वारा RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी एवं जिम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई । इस दौरान देहरादून में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर अलंकरण परेड में प्रतिभाग करने वाले जवानों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी गई तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया । निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के बच्चों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया । टिहरी पुलिस का संदेश: पुलिस बल की मजबूती अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से सुनिश्चित होती है । टिहरी पुलिस इन सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ लगाई दौड़ |















Leave a Reply