टिहरी | डायल 112 के माध्यम से कोतवाली देवप्रयाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं । सूचना प्राप्त होते ही देवप्रयाग पुलिस द्वारा बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई की गई। SHO देवप्रयाग पुलिस टीम एवं आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए तथा थाने से लगभग 03 किलोमीटर दूर तीनधारा की ओर होटल गंगा दर्शन से करीब 100 मीटर आगे दुर्घटनास्थल पर पहुंचे । मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने देखा कि पंजाब नंबर की महिन्द्रा स्कॉर्पियो (PB10KT-3636) एवं उत्तराखंड नंबर की अर्टिगा टैक्सी (UK12TA-4646) की आपस में जोरदार भिड़ंत हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे तथा वाहनों में सवार कई लोग घायल अवस्था में थे।
*_पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया_*
पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा उन्हें थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहनों से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवप्रयाग पहुंचाया गया । दुर्भाग्यवश अर्टिगा टैक्सी में सवार 69 वर्षीय मदन लाल भट्ट पुत्र स्वर्गीय दाताराम भट्ट, निवासी ग्राम स्यालांगी, पट्टी सितोन्स्यूं, कोट ब्लॉक, जनपद पौड़ी गढ़वाल को अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । वहीं दुर्घटना में घायल 06 अन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है । स्कॉर्पियो में सवार सभी 07 व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवाया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारु कर दिया गया।
🔹*दुर्घटना का विवरण एवं वाहन सवारों की जानकारी*
1.महिन्द्रा स्कॉर्पियो (PB10KT-3636)
🔹 उक्त वाहन लुधियाना, पंजाब से श्री बद्रीनाथ धाम की ओर जा रहा था, जिसमें एक ही परिवार के कुल 07 लोग सवार थे। वाहन को बलविंदर पुत्र कृष्ण देव, निवासी लुधियाना, पंजाब, उम्र 42 वर्ष चला रहे थे।
🔸*_वाहन में सवार व्यक्तियों का विवरण:_*
1.बलविंदर पुत्र कृष्ण देव, उम्र 42 वर्ष (चालक)
2.जसप्रीत उर्फ ज्योति पत्नी बलविंदर, उम्र 49 वर्ष
3.कमल पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी जनकपुरी, गाजियाबाद
4.अनीता पत्नी कमल सिंह
5.शिविका पुत्री कमल
6.सानवी पुत्री कमल
7.अर्शवीर पुत्र बलविंदर
2.अर्टिगा टैक्सी (UK12TA-4646)
उक्त वाहन में चालक सहित कुल 07 व्यक्ति सवार थे।
🔹*_वाहन में सवार व्यक्तियों का विवरण:_*
1.संदीप रावत पुत्र यशवंत सिंह रावत, निवासी ग्राम पोखरी, मसनगांव, पौड़ी गढ़वाल (चालक)
2.करण नेगी, निवासी कांडी, पौड़ी
3.आनंदी भट्ट, उम्र 50 वर्ष
4.भावना पत्नी क्रांति नेगी, उम्र 31 वर्ष
5.क्रांति नेगी
6.कामिनी पुत्री हिम्मत सिंह, निवासी ग्राम पंडोरी, पोस्ट लवाली, पौड़ी
7.मदन लाल भट्ट, उम्र 69 वर्ष (मृतक)
🔸*_दुर्घटना की जांच जारी_*
प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही होना प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय
टिहरी गढ़वाल















Leave a Reply