टिहरी | जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा न्यायालयों से जारी आदेशों एवं वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में टिहरी पुलिस द्वारा जनपदभर में लगातार अभियान चलाकर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज थाना छाम पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय टिहरी के वाद संख्या 24/25, धारा 138 NI Act के अंतर्गत जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए वारंटी जसपाल पुत्र सुरेशा, निवासी कंडीसौङ, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल को कंडीसौङ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । टिहरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालयों से जारी आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान निरंतर जारी रहेगा ।
थाना छाम पुलिस ने NI Act के मामले में 01 वारंटी को किया गिरफ्तार जनपदभर में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार चलाया जा रहा है विशेष अभियान |















Leave a Reply