पिथौरागढ़ | वर्तमान में संचालित सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 ललित डंगवाल द्वारा पीएनएफ विद्यालय पिथौरागढ़ में विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं विद्यालय वाहन चालकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्कूल बस, वैन, कैब आदि वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने, वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को बैठाने तथा वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त चालक एवं परिचालकों का पुलिस सत्यापन कराने, वाहनों की फिटनेस एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक वाहन में अग्निशमन उपकरण एवं फर्स्ट एड किट अनिवार्य रूप से रखने के संबंध में जागरूक किया गया । इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया ।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस की जागरूकता पहल पीएनएफ विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक |













Leave a Reply