दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार करने वाला दुकान संचालक गिरफ्तार थाना कनालीछीना पुलिस ने दुकान संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया मुकदमा दर्ज |

पिथौरागढ़  | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में विगत दिवस थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम छड़नदेव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दुकान की चेकिंग करने पर वहां से अवैध अंग्रेजी शराब के 23 पव्वे बरामद हुए । पुलिस टीम द्वारा दुकान संचालक दिनेश सिंह निवासी ग्राम मटक्वाली, ग्राम सभा भौतड़ी, थाना कनालीछीना, जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनालीछीना में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *