शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया चालक गिरफ्तार, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ |  पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चालक रवि निवासी विण को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उक्त चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया ।

पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:
शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डालना है। नशे में कभी वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *