थाना जौलजीबी में पंजीकृत एफआईआर संख्या 14/26 में नामजद चार अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | थाना जौलजीबी में धारचूला विधायक हरीश धामी एवं अन्य के संबंध में पंजीकृत एफआईआर अंतर्गत धारा 121A, 132, 191(2), 324(3) एवं 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में नामजद निम्नलिखित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है—

1. राम सिंह रोकाया निवासी सूबा, धारचूला, हाल निवासी ग्राम हाट देवल , थाना धारचूला, जनपद पिथौरागढ़,
2. सौरभ मर्तोलिया निवासी सिरदांग, थाना धारचूला, हाल निवासी ग्वालगांव, थाना धारचूला, जनपद पिथौरागढ़,
3. नृप सिंह, निवासी सिनेमा लाइन, थाना धारचूला, जनपद पिथौरागढ़,
4. विक्रम दानू, निवासी पथरकोट गैला, पोस्ट बल्थी, थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़,

विवेचना के दौरान अभियुक्तगण की संलिप्तता, उनकी गतिविधियों तथा प्रकरण से संबंधित उपलब्ध साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की आशंका को रोकने, वादी एवं गवाहों को डराने-धमकाने अथवा प्रभावित किए जाने की संभावना को रोकने तथा आरोपियों की माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नियमानुसार अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय द्वारा उक्त व्यक्तियों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड स्वीकृत की गयी है ।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना नियमानुसार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *