क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह ने किया महिला सुरक्षा हेल्पलाइन का त्रैमासिक निरीक्षण, लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश |

टिहरी | पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह द्वारा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, लंबित शिकायतों, महिला अपराधों एवं पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन का भी अवलोकन किया गया। कार्यालय की व्यवस्थाएं एवं अभिलेख संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाए गए ।

*_शिकायतों के निस्तारण की स्थिति_*

• महिला सुरक्षा हेल्पलाइन द्वारा जनपद में पंजीकृत समस्त महिला अपराधों एवं महिला शिकायतों का नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

• उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में अब तक जनपद के समस्त थानों में बलात्कार एवं पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों का नियमानुसार दो माह में निस्तारण के संबंध में अनुपालन का प्रतिशत 100% है।

• महिला सुरक्षा हेल्पलाइन को प्राप्त शिकायतों का काउंसलिंग के माध्यम से नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है।

• उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का भी समयबद्ध निस्तारण करते हुए जांच आख्या माननीय आयोग को प्रेषित की जा रही है।

• अपराध पीड़ित महिलाओं को प्रतिकर एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित प्रकरणों में अविलंब कार्यवाही की गई है।

*_क्षेत्राधिकारी द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश_*

क्षेत्राधिकारी ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। पीड़ित महिलाओं को आवश्यकतानुसार काउंसलिंग एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा लंबित शिकायतों पर नियमित फॉलोअप किया जाए।

साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर महिला अपराधों की विवेचनाओं में तेजी लाने एवं राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*_टिहरी पुलिस का संदेश_*

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा SSP श्रीमती श्वेता चौबे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता एवं न्याय दिलाने के लिए टिहरी पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है ।

महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, महिलाओं का सम्मान हमारी जिम्मेदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *