पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की भेंट से दिलाई उत्तराखंड की खास पहचान |

नईदिल्ली | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया और राज्य के विकास, जनकल्याण तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की । इस मुलाकात के जरिए मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संदेश भी दिया । मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की लोककला, परंपरा और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी विशेष भेंट प्रदान की। इसमें सीमांत क्षेत्र मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा यानी पारंपरिक ऊनी वस्त्र, उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का प्रसिद्ध राजमा और लाल चावल शामिल रहे । इन उपहारों के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पारंपरिक जीवनशैली, स्थानीय कारीगरों की कला और पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित विशिष्ट खाद्य पदार्थों की झलक प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत की । वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ-2027 की भव्यता और आध्यात्मिक महत्व को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की। यह भेंट आगामी हरिद्वार कुंभ की तैयारियों और उत्तराखंड की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रही । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात को उत्तराखंड के विकास के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों और धार्मिक पहचान को देशभर में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *