टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान | जनपद में अपराधों की रोकथाम, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील एवं लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने वाले वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थाना छाम पुलिस द्वारा न्यायालय, नई टिहरी से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र भरत सिंह, निवासी ग्राम बैलगांव, पट्टी जूआ, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया । थाना छाम पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सक्रियता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*टिहरी पुलिस की अपील एवं संदेश*
टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं न्यायालय से जारी वारंटों में फरार चल रहे व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं न्यायालयीय आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
टिहरी पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त, जनसुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध।
















Leave a Reply