सड़क सुरक्षा को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वालों को हेलमेट पहनने के प्रति किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ एवं यातायात पुलिस की टीम द्वारा दोपहिया वाहन चालकों तथा पीछे बैठने वाले व्यक्तियों को हेलमेट पहनने के महत्व की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान हेलमेट सिर में लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की गई कि वे स्वयं हेलमेट पहनें तथा पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट अवश्य पहनाएं। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाकर स्वयं एवं दूसरों का जीवन सुरक्षित रखें ।

पिथौरागढ़ पुलिस की अपील – हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें। आपका जीवन अनमोल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *