रामलीला मंच से हजारों लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक चौकी चौकोड़ी, बेरीनाग पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव के बताए महत्वपूर्ण तरीके |

पिथौरागढ़ | आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी चौकी चौकोड़ी अपर उ0नि0 अशोक चौधरी द्वारा रामलीला मंच से उपस्थित हजारों लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न कार्यप्रणालियों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान उन्होंने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करते हुए बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, OTP, PIN एवं पासवर्ड साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने से बचें । साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई ।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें – साइबर अपराधियों से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *