ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सघन चेकिंग जारी, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 चालक गिरफ्तार, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विगत रात्रि समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

अभियान के दौरान निम्नलिखित कार्रवाई की गई:
कोतवाली पिथौरागढ़ से अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र राम मय पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक कुन्दनपुर सिंह को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया। थाना बलुवाकोट से थानाध्यक्ष नीमा बोहरा मय पुलिस टीम द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक महेन्द्र सिंह सामन्त को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया।

पिथौरागढ़ पुलिस की अपील: शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि स्वयं एवं दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और जिम्मेदार नागरिक बनें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *