पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा अराजक तत्वों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है ।
अभियान के दौरान:
कोतवाली अस्कोट: शांति व्यवस्था भंग करने पर दीपांशु भण्डारी को एसएचओ रविन्द्र यादव की टीम ने हिरासत में लिया।
कोतवाली बेरीनाग: शराब पीकर लोक अवदूषण उत्पन्न करने पर हरीश चन्द्र को वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह ने हिरासत में लिया।
थाना थल: शांति व्यवस्था भंग करने पर पंकज सिंह को अपर उ0नि0 विनोद भट्ट मय टीम ने हिरासत में लिया ।
थाना बलुवाकोट: एसओ नीमा बोहरा एवं अपर उ0नि0 पूरन सिंह धामी की टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने पर हिमांशु पोखरिया व शंकर सिंह एरी को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज किया ।
















Leave a Reply