शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन 11 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार, सभी के वाहन सीज; ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू |

पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विगत देर रात्रि तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए कुल 11 वाहन चालकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया तथा उनके वाहनों को सीज किया गया ।

थाना/कोतवालीवार कार्रवाई का विवरण निम्नवत है—
🔹कोतवाली पिथौरागढ़: उ0नि0 चन्दन सिंह बिष्ट, अपर उ0नि0 भुवन राम आर्या मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक देश दीपक, मोहन सिंह अधिकारी को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
🔹यातायात पुलिस : निरीक्षक यातायात मो0 यूनुस मय टीम द्वारा वाहन चालक शैलेष बोरा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल को रेट्रो साइलेंसर लगे होने के कारण सीज किया गया।
🔹कोतवाली डीडीहाट: अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा चालक लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹थाना नाचनी: थानाध्यक्ष मंगल सिंह मय टीम द्वारा चालक बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹थाना थल: अपर उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डेय मय टीम द्वारा चालक शहबाज अली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹कोतवाली झूलाघाट: अपर उ0नि0 लोकेन्द्र सिंह द्वारा चालक संदीप चन्द को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹कोतवाली गंगोलीहाट: अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक मय टीम द्वारा चालक मनोज सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹थाना बलुवाकोट: थानाध्यक्ष नीमा बोहरा मय टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक दीवान सिंह, विनय सिंह एवं धर्मेन्द्र कश्यप को गिरफ्तार कर तीनों के वाहन सीज किए गए।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी 11 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *