रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 24.11.2026 को संदिग्धों की चैकिंग के दौरान निर्माणधीन हाईवे जमालपुर जियापोता के पास एक संदिग्ध घूमता मिला जिसका नाम पता पूछा गया तो दीपक कुमार पुत्र मेघपाल निवासी नूरपुर पंजनहेडी कोतवाली कनखल हरिद्वार की तलाशी ली गयी तो आरोपित के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा था ।
*नाम पता आरोपित*
1- दीपक कुमार पुत्र मेघपाल निवासी नूरपुर पंजनहेडी थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार।
*बरामदगी*
01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर












Leave a Reply