रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में नारकोटिक्स कंट्रोल हेतु विजन डांक्यूमेंट 2026-2029 को सफल बनाने के लिये थाना क्षेत्र में नशीले पद्वार्थ स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद पुलिस को निर्देशित किया जा रहा है । एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतावाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में एक्टीव रहकर दिनाक 24.11.2026 को चैकिंग के दौरान अकलीम नाम के व्यक्ति को 4.67 ग्राम अवैध स्मैक व के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 1289/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
*गिरफ्तार आरोपी-*
अकलीम पुत्र नसीम निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
*विवरण बरामदगी-*
(1) 4.67 ग्राम अवैध स्मैक बरामद ।
(2) 01 मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी












Leave a Reply