रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय स्तर के स्पेशल एक्शन ड्राइव ऑपरेशन के अन्तर्गत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशानुसार छापेमारी करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अभियान चलाकर कल दौराने चैकिंग सिडकुल बाईपास से कृष्ण कुंज जाने वाले रास्ते से एक नशा तस्कर सोनी को दबोचकर उसके कब्जे से कुल 7.22 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गयी । पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह महदूद में किसी अन्जान आदमी से स्मैक खरीदकर स्मैक पीने वाले लोगों को ज्यादा मुनाफे में बेचता है। गिरफ्तार आरोपी सोनी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0स0 421/2026 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आज मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार आरोपी-*
सोनी पुत्र बिरमा निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर थाना को0रानीपुर हरिद्वार उम्र- 40 वर्ष
*बरामदगी-*
कुल 7.22 ग्राम स्मैक












Leave a Reply