रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | प्रभारी चौकी शांतरशाह उ0नि0 अजय कुमार मय हमराही पुलिस कर्मियों के ग्राम सहदेवपुर हलवाहेडी जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग कर रहे थे । इसी दौरान ग्राम घोड़ेवाला की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी,पुलिस कर्मियों द्वारा टॉर्च की रोशनी से मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा । इसी दौरान मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई, जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा मोटर साइकिल सवार को तिराहे से लगभग 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मुबारिक पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कट्टे के अंदर रखे प्लास्टिक के थैले को खोलकर देखा गया तो उसमें दो अलग-अलग सफेद रंग की प्लास्टिक की पन्नियों में लगभग 12 किलोग्राम मांस रखा हुआ मिला, जो प्रथम दृष्टया गोमांस प्रतीत हो रहा था । बरामद मांस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित मुबारिक ने बताया कि उक्त मांस गाय का है, जिसे उसने अपने साथी इमरान पुत्र गरीबुल निवासी ग्राम भारापुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार तथा छोटन पुत्र सब्बीर निवासी ग्राम भारापुर, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार के साथ भारापुर के जंगलों में गाय काटकर प्राप्त किया था। वह उक्त मांस को बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया । बरामद मांस से नमूना माल लेकर शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। आरोपित को गिरफ्तारी का कारण बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया । उक्त प्रकरण में आरोपित मुबारिक एवं 02अन्य नामजद आरोपित के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद पर गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*नाम पता आरोपित*
1.मुबारिक पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
*बरामदगी*
12 किलोग्राम गोमांस।












Leave a Reply