बाबा केदारनाथ के जयकारों से गूंज रहा धाम, श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 19 लाख के पार 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, कपाट बन्द होने की तैयारियां हुई शुरू ।

केदारनाथ | जनपद रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की निरन्तर आवाजाही बनी हुई है। आज दिनांक 06.11.2026 को कुल 2,893 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या बढ़कर 19,02,210 पहुंच गई है । श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द किए जाएंगे। कपाट बन्द होने की तैयारियां शुरू हो गई हैं तथा धाम को भव्य एवं आकर्षक रूप से फूलों से सजाया जा रहा है । रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यात्रा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *