रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | न्यायालय द्वारा जारी आदेशों एवं वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने तथा वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के अनुपालन में 02 वारण्टी को उनके मस्कन पर दबिश देकर धर दबोचा । उक्त दोनों न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे थे तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा दोनों को पकडा गया । बहादराबाद पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है ।
*नाम व पता वारंटी*
1. युसुफ पुत्र बशीर, , निवासी मकान नं0 108, शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।
2. टीटू पुत्र ओमप्रकाश, , निवासी ग्राम अलीपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।












Leave a Reply