रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | कोतवाली कनखल में पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में कनखल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस की सहायता से बरामद किए गए 82 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख 30 हजार है । मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। कई मोबाइल स्वामियों ने बताया कि उन्होंने अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन कनखल पुलिस के प्रयासों से उन्हें उनके मोबाइल वापस मिल सके । उल्लेखनीय है कि कनखल पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक कुल 268 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख 20 हजार है । मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी स्वामियों ने कनखल पुलिस की कार्यशैली एवं सराहनीय प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।












Leave a Reply