रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए व्यापक प्रबन्ध । आगामी दीपावली पर्व के दौरान किसी भी संभावित अग्निकांड की घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा आमजन के जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध किए जा रहे हैं । इसी क्रम मे फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग द्वारा मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों एवं प्रशिक्षित कार्मिकों से सुसज्जित फायर यूनिट तैनात की गई है। तैनात फायर यूनिट द्वारा बाजार क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर अग्निशमन एवं राहत-बचाव कार्य प्रारम्भ किया जा सके । इसके अतिरिक्त आमजन एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि दीपावली पर्व के दौरान अग्निसुरक्षा सम्बन्धी सावधानियों का विशेष ध्यान रखें, आतिशबाजी निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही करें तथा ज्वलनशील पदार्थों को आग एवं आतिशबाजी से दूर रखें ।
रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील है कि सुरक्षित एवं सतर्क रहकर दीपावली का पर्व मनाएं ।
















Leave a Reply