सरिता डोबाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल का कार्यभार किया ग्रहण |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में आगमन पर सर्वप्रथम भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां भद्रकाली का आशीर्वाद लिया गया तत्पश्चात पुलिस कार्यालय नई टिहरी में कार्यभार ग्रहण किया गया । सरिता डोबाल पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की । उसके उपरांत SSP श्रीमती सरिता डोबाल जनपद मुख्यालय टिहरी के समस्त पत्रकार बंधुओं से मुखातिब हुई । इस दौरान अपने संबोधन में श्रीमती सरिता डोबाल ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करना पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी । इसके साथ ही नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा । उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखें । उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में नशा उन्मूलन अभियान, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए । साथ ही उन्होंने पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के लिए सभी अधिकारी गण को निर्देशित किया गया । क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह, सीएफओ टिहरी संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी ऐश्वर्य पाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंबा विपिन बहुगुणा एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी सहित पुलिस कार्यालय में नियुक्त सभी कार्मिक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *