पिथौरागढ़ | आज जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगाई एवं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर आपदा राहत एवं बचाव कार्यों का व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित किया गया । मॉक ड्रिल के तहत पिथौरागढ़ बेस चिकित्सालय में भूकम्प, गंगोलीहाट में वाहन दुर्घटना, मुनस्यारी के बेटुलीधार में हिमपात एवं मार्ग अवरुद्ध, डीडीहाट के हाटथर्प में बादल फटना, धारचूला में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग अवरुद्ध, बेरीनाग में भवन क्षतिग्रस्त तथा बंगापानी के छोरीबगड़ में नदी कटाव जैसी आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया गया । इस दौरान पुलिस, फायर सर्विस, SDRF, ITBP, SSB, होमगार्ड, चिकित्सा एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आपदा कंट्रोल रूम से पूरे मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग की। पुलिस विभाग से सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ सुश्री दीप्ति कैड़ा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई । मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना तथा जनहानि को न्यूनतम करना रहा ।
आपदा से निपटने को तैयार पिथौरागढ़ पुलिस एवं प्रशासन, जनपदभर में हुआ मेगा मॉक ड्रिल भूकम्प, बादल फटना, हिमपात, वाहन दुर्घटना एवं नदी कटाव जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखा |














Leave a Reply