अवैध रेता परिवहन के विरुद्ध थाना थल पुलिस की सख्त कार्रवाई, डंपर सीज |

पिथौरागढ़ | थाना थल क्षेत्रान्तर्गत थानाध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में थाना थल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक डंपर वाहन संख्या UK05CA0877 को रोककर चेक किया गया । चेकिंग के दौरान उक्त डंपर में फुल बॉडी रेता भरा हुआ पाया गया। वाहन चालक से रेता परिवहन से संबंधित वैध रॉयल्टी एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, लेकिन चालक खनन एवं रेता परिवहन से संबंधित कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाया । उक्त अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए थाना थल पुलिस द्वारा डंपर को मौके पर ही सीज कर सुरक्षा की दृष्टि से चौकी थल बैरियर पर खड़ा किया गया है। साथ ही वाहन के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय, पिथौरागढ़ को प्रेषित की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *