पिथौरागढ़ | कल देर शाम कस्बा पिथौरागढ़ में दो नाबालिग बच्चे भटकते हुए मिले, जो घर से निकलने के बाद वापस अपने घर का रास्ता भूल गए थे। बच्चों की परेशानी को समझते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने तत्काल संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों की तलाश की और उनसे सम्पर्क कर कोतवाली बुलाया।
पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटाई ।
कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवता की सेवा भी पिथौरागढ़ पुलिस का दायित्व है। खाकी हर मुश्किल में आपके साथ!














Leave a Reply