पिथौरागढ़ | जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में थाना थल पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा दोनों वाहन चालकों भूपेन्द्र गोस्वामी निवासी ग्राम बूंगा थाना मुनस्यारी तथा जितेन्द्र गिरी निवासी ग्राम वल्थी थाना मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ का मेडिकल परीक्षण कराया गया मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने उपरांत वाहनो को कब्जे में लिया गया व वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया इसके अतिरिक्त कुल 07 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई ।
*पुलिस की अपील*
पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब का सेवन कर व दुपहिया वाहनों के चालक बिना हेलमेट के कभी भी वाहन न चलाए व पिछली सीट के सवारी भी अवश्य हेलमेट का प्रयोग करें । यातायात नियमों का पालन करें एवं स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें ।














Leave a Reply