टिहरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत-प्रतिशत तामील एवं प्रभावी निष्पादन हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती एवं अन्य वारंटों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा न्यायालय से प्राप्त वारंटों की तामील हेतु प्रभावी कार्रवाई करते हुए धारा 138 NI ACT से संबंधित फौजदारी वाद संख्या 233/2026 में वांछित वारंटी दीपक सिंह पुत्र कृपाल सिंह, निवासी मराड़, पोस्ट काटल, जौनपुर, धनौल्टी, थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल को उसके बताए गए निवास पते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । टिहरी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। न्यायालय से प्राप्त वारंटों के निष्पादन हेतु जनपद में अभियान निरंतर जारी रहेगा ।
न्यायालय से प्राप्त वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन को लेकर टिहरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, थाना थत्यूड़ पुलिस ने NI ACT के वारंट में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply