रूद्रप्रयाग | केदारनाथ मंदिर के निकास द्वार पर ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल अनुज पंवार (46वीं वाहिनी PAC) द्वारा हैदराबाद निवासी डॉ. विजयलक्ष्मी का खोया हुआ पर्स खोजकर उन्हें सकुशल सुपुर्द किया गया । पर्स में ₹20,000 की नकदी, कीमती सामान एवं आवश्यक कागजात रखे हुए थे । अपना सामान वापस पाकर डॉ. विजयलक्ष्मी ने पुलिसकर्मी अनुज पंवार एवं उत्तराखण्ड पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया । उत्तराखण्ड पुलिस श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है ।
केदारनाथ धाम में उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता, श्रद्धालु का खोया पर्स ₹20,000 की नकदी व कीमती सामान सहित लौटाया ।















Leave a Reply