रुद्रप्रयाग | जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शाम ढलते ही पुलिस की टीमें सड़कों पर उतरकर जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही हैं । एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर बीते 19 सितंबर 2026 की सांयकाल व रात्रि को जिले के सभी प्रमुख रास्तों, होटलों, ढाबों और सार्वजनिक ठिकानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान खुले में शराब पीने और पिलाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा गया । नशे में गाड़ी चलाना न केवल अपनी जिंदगी से खिलवाड़ है, बल्कि सड़क पर चल रहे बाकी लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे रवैये को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नशे में ड्राइविंग और हुड़दंग पर कड़ा प्रहार साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पिलाने वालों पर भी कार्यवाही ।
















Leave a Reply