अवैध शराब के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही, सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत 10 पेटी शराब की बरामदगी तथा एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK10-5758 (स्विफ्ट डिजायर) की तलाशी लेने पर वाहन से कुल 10 पेटी (72 बोतल, 24 हाफ एवं 144 पव्वे) अवैध शराब बरामद हुई । शराब परिवहन करने के मामले में जयवीर सिंह पुत्र सतेसिंह, निवासी ग्राम ललूड़ी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है । रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *