पुलिस बल के साथ बिताए 37 वर्ष कर्तव्य के प्रति समर्पण की एक गौरवपूर्ण यात्रा ।

रुद्रप्रयाग | वर्ष 1989 में होमगार्ड विभाग में भर्ती होकर पुलिस बल के साथ अपनी सेवा यात्रा शुरू करने वाले हमारे होमगार्ड जवान जय लाल जी ने 37 वर्षों तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर नियुक्त रहते हुए पूरी निष्ठा, लगन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाओं का निर्वहन किया । सेवा के अंतिम पड़ाव पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहते हुए भी उन्होंने पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया । आज उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *