अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर सर्विस अलर्ट, टनकपुर-बनबसा के 04 स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के निर्देशानुसार फायर सर्विस टनकपुर की टीम द्वारा टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के 04 अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की गहनता से जांच की गई तथा अस्पताल के स्टाफ को उपकरणों के सही संचालन एवं आपातकालीन स्थिति में अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई ।

सुरक्षित अस्पताल, सुरक्षित जीवन — अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है।सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनाँक- 29.10.2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *