नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत काठगोदाम पुलिस द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस टीम द्वारा मोहन सिंह सांगा पुत्र नंदन सिंह सांगा, निवासी कैनाल रोड, दमुवाढूंगा, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 53 वर्ष को संबंधित फौजदारी वाद संख्या 5298/2022, मुकदमा अपराध संख्या 83/2021, धारा 420 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।
ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही, 03 वर्ष पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार |














Leave a Reply