काठगोदाम के ग्राम लमजाला में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस-SDRF व स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 02 घायलों को सुरक्षित निकाला |

नैनीताल | कोतवाली काठगोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा लमजाला में एक थार वाहन संख्या UK04AR1001 के लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर SDRF टीम, फायर सर्विस हल्द्वानी एवं यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे भी पहुंचे । पुलिस, SDRF, फायर सर्विस एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने दुर्गम एवं गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार एक पुरुष एवं एक महिला को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

*रेस्क्यू किए गए व्यक्ति*

*1. नीरज सिंह रजवार,* पुत्र गोविंद सिंह रजवार, उम्र 29 वर्ष, निवासी चंदन हॉस्पिटल के पास, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
*2. रिचा शाह,* पुत्री संतोष शाह, उम्र 29 वर्ष, निवासी आवास विकास, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

दोनों घायलों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर परिजन भी मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है ।

*स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग*
सचिन शाह, रमेश चंद्र, रोहित बिष्ट, अमन जन्तवाल, सोनू जन्तवाल, विजय जन्तवाल, अक्षय जंतवाल, यशपाल आर्य, बॉबी आर्य, पियूष जंतवाल एवं प्रियांशु बिष्ट।

पुलिस एवं रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *