नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान *एक व्यक्ति को 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । कोतवाली लालकुआँ की चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, गश्त तथा अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान तिवारी नगर प्रथम, गप्ता, बिंदुखत्ता स्थित पुल के पास से ईश्वरी प्रसाद उर्फ संज पुत्र गोपाल राम*, निवासी तिवारी नगर प्रथम, गप्ता, बिंदुखत्ता, थाना कोतवाली लालकुआँ, जनपद नैनीताल को *एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में रखे 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली लालकुआँ में FIR संख्या 170/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |














Leave a Reply