दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का का सनसनीखेज मामला हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास पति, सास, जेठ व ननद को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार |

नैनीताल । वादी नसीम अहमद पुत्र जबर साह निवासी ग्राम बुढनपुर थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद जनपद मुरादाबाद द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री कोहिनूर का निकाह उवेश पुत्र फजले अली निवासी गैस गोदाम रोड, खताड़ी, रामनगर, जनपद नैनीताल के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था । वादी ने तहरीर में यह आरोप लगाये कि पुत्री के विवाह में अपने सार्मथ्य के अनुसार दहेज दिए जाने के बावजूद भी उसकी पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा लगातार बुलेट मोटरसाइकिल एवं ₹5,00,000/- नकद की मांग की जा रही थी । ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कोहिनूर को कमरे में बंद कर उसकी हत्या कर दी गई । तहरीर के आधार पर *कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 339/2026, धारा 80 (2) बी0एन0एस0* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी रामनगर द्वारा की जा रही है । मामले की गम्भीरता को देखते हुए *डॉ० मजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह एसपी हल्द्वानी एवं रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर को तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के अनुसार मृतका कोहिनूर एवं उसके पति उवेश के बीच दहेज के रुपये तथा पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद रहता था। घटना के दिन भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए। विवाद बढ़ने पर कोहिनूर को कमरे में चारपाई पर गिराकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया तथा उसे दबाकर उसके हाथ-पैर पकड़े गए और गर्दन पर दबाव डाला गया। इस दौरान कोहिनूर की मृत्यु हो हो गई। घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से मृतका के गले में दुपट्टा बांधकर उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया गया और उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात प्रचारित की गई । पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों, घटनाक्रम तथा विवेचना में प्रकाश में आए तथ्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं अन्य साक्ष्यों के के संबंध में भी विवेचना प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
*1.* उवेश पुत्र फजले अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर। *(पति)*
*2.* नसरीन पत्नी फजले अली, उम्र 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त । *(सास)*
*3.* अनस पुत्र फजले अली उम्र 23 वर्ष, निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर। *(जेठ)*
*4.* शबा पुत्री फजले अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी उपरोक्त। *(ननद) ।

*नोट:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त टीम के उत्सहवर्धन हेतु 2500/- रूपये से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *