चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में जनपद में गैर-जमानती वारंटियों (NBW) एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटी कैलाश राम पुत्र प्रहलाद राम, निवासी ग्राम दूधौरी, थाना चम्पावत, जनपद चम्पावत के विरुद्ध माननीय न्यायालय में विचाराधीन धारा 75, 11 बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम से संबंधित वारंट जारी किया गया था ।
पुलिस टीम द्वारा वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*चम्पावत पुलिस की अपील
जनपद चम्पावत पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। गैर-जमानती वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।















Leave a Reply