चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं अनधिकृत रूप से शराब परोसने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बोहरा होटल/रेस्टोरेंट, लोहाघाट में सुरागरसी पतारसी व चेकिंग के दौरान रेस्टोरेंट के काउंटर से 100 पव्वे टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद कर पुलिस ने मौके पर रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त
रविंद्र कुमार पुत्र किशोर कुमार, निवासी ग्राम नरसिंह डाणा, जनपद चम्पावत।
🔹 बरामदगी
100 पव्वे टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का)।
चम्पावत पुलिस की अपील: अवैध शराब की बिक्री, भंडारण एवं अनधिकृत रूप से शराब परोसने जैसी गतिविधियों से दूर रहें । ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।















Leave a Reply