पिथौरागढ़ | आगामी धनतेरस, दीपावली पर्व को शान्तिपूर्ण व सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी कोतवाली धारचुला अम्बी राम द्वारा शान्ति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में सीएलजी सदस्य, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व सुझावों से पुलिस को अवगत कराया, जिनके समाधान हेतु उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया । सभी व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू स्थिति में रखें ताकि किसी भी प्रकार की चोरी या छेना-झपटी की घटनाओं को रोका जा सके । साथ ही, लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने का अनुरोध किया गया, जिससे बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ या जाम की स्थिति न बने | इसी क्रम में थाना दिवस का आयोजन कर प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया ।
आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा शान्ति एवं समन्वय गोष्ठी आयोजित थाना दिवस पर लोगों की समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली |
















Leave a Reply