नैनीताल | माह जुलाई से नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा ब्म्प्त् पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली । SSP NAINITAL डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए । एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह* के मार्गदर्शन रविकान्त सेमवाल क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह जुलाई से IMEI नंबर CEIR पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया । टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उ0प्र0 के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, पश्चिम बंगाल, कनार्टक, राजस्थान, दिल्ली, व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 250 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 55,25,000 रुपये लगभग* बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए । अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, तथा SSP NAINITAL तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया ।

*बरामद मोबाईल फोन-*
* आईफोन-07
* सैमसंग-40
* ओप्पो- 58
* वन प्लस-13
* रियलमी- 19
* वीवो-45
* मोटो-07
* नोकिया-01
* Infinix-07
* रेडमी-23
* पोको-17
* IQ-08
* टेक्नो-02
* Itel-03
*कुल फोन-250- अनुमानित मूल्य-55,25,000 रू0*
*पुलिस टीम-*
1. उपनिरीक्षक श्रीमती मीनू गौतम
2. कानि0 किशन सिंह कुंवर
3. कानि0 रामचन्द्र प्रजापति
नोट-एसएसपी नैनीताल द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 2,500 रु0 नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।
















Leave a Reply