एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार ।

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गोलापार्किंग के पास से शानू उर्फ राजा पुत्र स्व. याकूब, उम्र 21 वर्ष, निवासी गफूर बस्ती, कोतवाली बनभूलपुरा, नैनीताल को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से कुल 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 189/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*बरामदगी*

– 25 Buprenorphine Injection IP 2ml
– 25 Avil (Pheniramine Maleate) Injection IP 10ml
– कुल 50 नशीले इंजेक्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *