भटक रहे मासूम को ट्रैफिक पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान रोडवेज तिराहे के पास परेशान हालत में मिला बच्चा, पुलिस कर्मियों ने तत्परता से तलाशे परिजन |

पिथौरागढ़ | आज रोडवेज तिराहे के पास ड्यूटी के दौरान CPU/ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को एक बच्चा भटकता हुआ मिला, जो काफी परेशान नजर आ रहा था। पुलिस कर्मी का0 सुनील प्रकाश ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्चे को अपने पास बैठाया और प्यार से पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम भरत बताया तथा बताया कि वह मजिरकांडा से किसी वाहन में बैठकर यहां आ गया है और अब अपने घर जाना चाहता है । पुलिस कर्मियों ने तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित की तथा बच्चे के हुलिए एवं फोटो को सर्कुलेट कर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया और उसे सकुशल उनके घर पहुंचाया गया ।

*पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:* बच्चों के साथ यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतें तथा उन्हें अपना नाम, घर का पता और परिजनों का मोबाइल नंबर याद करवाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *