रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा देह व्यापार की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में होटल युवराज में छापेमारी की गई । पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई के दौरान देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर 01 महिला अभियुक्ता एवं 02 पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से 02 पीड़ित महिलाओं को बरामद किया गया । उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।














Leave a Reply